ओवरलोड वाहनों को सीज करने की कार्रवाई करती परिहवन, खनन व पुलिस टीम। परिवहन विभाग
मिर्जापुर। खनन, राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार दोपहर दो बजे से शनिवार भोर चार बजे तक अभियान चलाकर ओवरलोड और बिना रायल्टी प्रपत्र के संचालित 31 ट्रकों को सीज किया। ट्रकों को अहरौरा और अदलहाट थाने में खड़ा कराया गया है। इनसे 32 लाख रुपये राजस्व की वसूली की जाएगी।
यह अभियान एसडीएम चुनार राजेश वर्मा, खनन अधिकारी जितेंद्र सिंह, सीओ चुनार मंजरी राव, एआरटीओ विजय प्रकाश और पीटीओ महेंद्र पांडेय की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।
एआरटीओ विजय प्रकाश ने बताया कि नरायनपुर से अहरौरा तक चलाए अभियान के दौरान ओवरलोड और बिना रायल्टी प्रपत्र के जा रही ट्रकों को पकड़कर सीज किया गया। ट्रकों पर गिट्टी और बालू लदा था। खनन अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीन गाड़ियों का एमएम-11 दो घंटे पहले समाप्त हो चुका था, बाकी वाहन ओवरलोड थे।