फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 14 मिले कोविड संक्रमित, 32 मरीज हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पिछले 34 दिनों से लगातार कोविड संक्रमित मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को 14 कोविड संक्रमित मिले। इसके अलावा 32 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 68 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 950 है। बृहस्पतिवार 32 मरीज स्वस्थ होने पर अब तक 11 हजार 762 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 120 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 68 हैं। कोविड के नोडल डॉ. अजय कुमार ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को 2471 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें नौ संक्रमित मिले हैं। पांच संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। जो संक्रमित मिले हैं, उनमें सात पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं। पांच गैर जनपद के अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी होम आइसोलेशन में है। जिले में अब तक 11 लाख 92 हजार 484 का सैंपल लिया जा चुका है। इनमें से 11 लाख 91 हजार 451 की रिपोर्ट आई है। अन्य 1033 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में छह लाख 98 हजार 819 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें