फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में बेहोश होकर गिरा सेवानिवृत शिक्षक

Tue, 19 May 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 रेलवे द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा लेने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे सेवानिवृत्त एक शिक्षक धूप लगने के कारण बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन


लोगाें ने आनन फानन में पानी आदि डाल कर वृद्ध को किसी तरह होश में लाया। उन्हें देर शाम तक मुआवजा नहीं मिल पाया था।

विकास खंड नरायनपुर के भूप्ति गांव निवासी श्याम किशोर सिंह की जमीन रेलवे द्वारा अधिग्रहण की गई है। जिसका मुआवजा लेने के लिए उनको सोमवार की सुबह अधिकारियाें द्वारा बुलाया गया था।

 जानकारी होने पर सेवानिवृत शिक्षक श्याम किशोर सिंह सुबह ही कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए थे, लेकिन दोपहर तक उन्हें मुआजवा चेक नहीं मिल सका था। इससे वह कड़ी धूप में विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय के बाहर खड़े रहने को विवश रहे। धूप लगने पर दोपहर दो बजे वह अचेत होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे परिसर मे हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोग उनके चेहरे पर तत्काल पानी आदि डालकर होश में किसी तरह ले आए। बताते चलें कि सोमवार को काफी संख्या में किसान मुआवजा लेने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे थे।

 लेकिन अधिकारियाें एवं कर्मचारियाें की लापरवाही के कारण वह मुआवजे का चेक पाने के लिए इधर उधर चक्कर लगाने को मजबूर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें