फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 बूथों पर 1383 लोगों को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 15 स्थानों के 21 बूूथों पर शुक्रवार को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें तीसरे चरण के तहत वरिष्ठ नागरिक और बीमार के साथ ही पूर्व के चरण में शामिल लोगों को टीके का दूसरा डोज लगाया गया। शुक्रवार को कुल 1383 को टीका लगाया गया। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी अजय कुमार सिंह और एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा को टीके का दूसरा डोज लगया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नीलेश श्रीवास्तव ने बताया कि पीएचसी चील्ह में 20, चुनार में 191, सीएचसी चुनार में 31, गुरुसंडी में 199, हलिया में 34, जमालपुर में 84, कछवां में 59, मड़िहान में दो, पडरी में 55, राजगढ़ में 78, सीखड़ में 108, विजयपुर में 66, मंडलीय अस्पताल में 393, तरकापुर अर्बन हेल्थ केयर में 63 लोगों को टीका लगाया गया। यहां पर 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले, 45 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर रोग से ग्रसित लोग और पूर्व के स्वास्थ्य कर्मियों को टीके का दूसरा डोज लगाया गया। डीएम, एसपी, एएसपी समेत अन्य अधिकारियों को भी टीके का दूसरा डोज लगाया गया।
जमालपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को 70 वरिष्ठ नागरिकों को प्रथम डोज व 14 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरे डोज का टीकाकरण किया गया। एएनएम अमृता व रूचि सिंह ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.राजन सिंह की देखरेख मे टीका लगाया। इस दौरान एचीओ अनुज कुमार वर्मा,सच्चिदानंद सिंह, संगीता रानी, शीतल यादव आदि रहे।
विज्ञापन

हलिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में शुक्रवार को कोविड-19 के दूसरे चरण में कुल 34 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 26 पुरुष व आठ महिलाओं को टीका लगाया गया। जिसमें 26 वरिष्ठ नागरिक, तीन फ्रंट लाइन के वर्कर, तीन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी रहे। टीकाकरण निर्मला ने किया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक जायसवाल, बीसीपीयम अनिल, पीएचओ अखिलेश यादव, तीरथराम, एएनएम शिल्पा यादव, मंजू देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें