फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के हुड़दंगई से दूर रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के मड़वा धनावल स्थित माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को नागरिक सुरक्षा विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ड्रमंडगंज पुलिस चौकी प्रभारी ने शांति और सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने बालिका सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में किसी भी समस्या के समाधान के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। संकट की स्थिति में डायल 100 एवं महिला सुरक्षा के लिए 1090 पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने कहा शिक्षा के अभाव में लोग अपने अधिकार एवं कर्तव्य से परिचित नहीं हो पाते, इसलिए छात्र जीवन का समुचित सदुपयोग करना चाहिए। होली पर्व को देखते हुए चौकी प्रभारी होली के हुड़दंगई से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा यदि किसी को रंग से परहेज हो तो उसे कतई रंग न डालें। लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने छात्र व छात्राओं से मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किए जाने का आवाह्न किया। इस दौरान प्रधानाचार्य श्रीश कुमार द्विवेदी, विवेक कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, जय नारायण शुक्ला, कुलदीप सिंह, वीरा प्रसाद एवं ब्रह्मदेव सहित अन्य लोग भी रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें