फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडिल मार्च निकालकर अमर शहीदों को दी श्रद्घांजली का दौर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले पर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी जिले के विभिन्न राजनैतिक दलो, स्कूलों और कालेजों के अलावा संगठनों के तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन के साथ ही शोक सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय बिंद महासभा के तत्वावधान में सिटी विकास खंड के टीकापुर स्थित आयुष पाली क्लीनिक पर महासभा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कैंडिल जलाकर दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्घांजली व्यक्त की गई। इस अवसर पर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान प्रदेश संगठन संयुक्त मंत्री डा. सीएल बिंद, जिलाध्यक्ष राममूर्ति बिंद, सचिव रामवृक्ष बिंद के अलावा अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से सवर्ण समाज पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बुधवार को बैठक कर आतंकवादी घटना में शहीद सीआरपीएफ जवानों के प्रति श्रद्घांजली दी गई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव कमलेश त्रिपाठी, मिथलेश, मुन्ना सिंह, रंजीत मौर्य, अशोक कुमार, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। पतंजली युवा भारत के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्घांजली देते हुए कैँडिल मार्च निकालते हुए अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान संदीप आर्य, राज कुमार जायसवाल, रोहित यादव, विवेक, प्रवीण आर्य, सत्यम, अभिषेक आदि मौजूद रहे। नगर के आवास विकास कालोनी स्थित गुरु नानक इंटर कालेज छात्र व छात्राओं ने बुधवार को कैंडिल मार्च निकालकर पुलवामा में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्घांजली व्यक्त की गई। इस दौरान अध्यक्ष सरदार जसवंत सिंह, प्रबंधक सरदार जगजीत सिंह डंग, प्रधानाचार्या पूर्णिमा द्विवेदी समेत छात्र व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें