फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री सेतु पर चालू हो ट्रकों का आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज कुंभ मेला का हवाला देकर शास्त्री सेतु पर ट्रकों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। जबकि पीडब्ल्यूडी का आदेश है कि 35 टन भार के वाहन सेतु से गुजर सकेंगे लेकिन इसके बावजूद ट्रकों को रोक दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रक चालकों की समस्याओं को लेकर माले कार्यकर्ता आशाराम भारती ने बुधवार को मंडलायुक्त को पत्रक सौंपा। कहा कि शास्त्री सेतु पर ट्रकों का आवागमन न होने से ट्रक चालक व मिस्त्री भुखमरी के कगार पर हैं। उन्होंने नियमानुसार ट्रकों का आवागमन चालू कराने की मांग की। कहा कि ट्रकों का आवागमन चालू न होने पर ट्रक चालक व मिस्त्री के साथ माले कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे। पत्रक देने वालों में माले कार्यकर्ता राजाराम यादव, रामकिशुन यादव, सुरेंद्र यादव, अजय, बबलू कुरैशी, अंजू सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें