फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी न मिलने से भूखमरी के कगार पर संविदाकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। स्थानीय ब्लाक अंतर्गत खैरा पावर हाउस पर तैनात विद्युत संविदाकर्मी मजदूरी न मिलने से भुखमरी के कगार पर हैं। संविदाकर्मियों ने आरोप लगाया कि पावर हाउस के ठेकेदार द्वारा सात माह से उनका मजदूरी नहीं दिया जा रहा है। संविदाकर्मियों ने जिलाधिकारी से मजदूरी भुगतान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विद्युत सबस्टेशन खैरा पर मे. संकट मोचन इलेक्ट्रिकल द्वारा विद्युतकर्मियों की संविदा पर नियुक्ति की गई है। सात माह से मजदूरी नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है वहीं संविदाकर्मी का परिवार भूखमरी के कगार पर है। संविदाकर्मियों ने जिलाधिकारी से बकाया मजदूरी का भुगतान कराने की मांग की। एसडीओ विद्युत चुनार विपिन पटेल ने बताया कि ठेकेदार इकबाल अहमद को विभाग से भुगतान दे दिया गया है। अगर ठेकेदार संविदाकर्मियों के मजदूरी का भुगतान नहीं करता है तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। वहीं, ठेकेदार इकबाल अहमद ने कहा कि विद्युत विभाग से तीन माह का भुगतान नहीं हुआ है। विभाग से भुगतान मिलते ही संविदाकर्मियों का मजदूरी दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें