कछवां । नगर पंचायत के पांडेयपुर वार्ड स्थित गांधी विद्यालय स्टेडियम में गुरुवार कोस्व. शिवनाथ सिंह मेमोरियल चैलेंज कप का उद्घाटन मैच विप्लव क्रिकेट क्लब प्रयाग राज और विमल गौतम क्रिकेट एकेडमी वाराणसी के बीच खेला गया । वाराणसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में प्रयाग की टीम ने 159 रन बनाया। प्रयागराज ने अनुपम 43 , शुभम 31 रन, एहमन 22 रन ,अभिनव 17 रन के सहयोग से निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बनाकर 160 रन का लक्ष्य वाराणसी को दिया। जवाब में बैटिंग करने उतरी वाराणसी की टीम ने आखिरी ओवर में एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। टीम की तरफ से गोपाल सिंह 24 रन , रामचंद्र ने 30 रन , अतुल 24 रन, विमल गौतम और गुंजन ने आखरी ओवर की आखिरी बॉल पर एक शानदार एक छक्का लगाकर टीम को विजय श्री दिलाया । इस मैच के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पंधारी कुमार यादव व अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार श्रीवास्तव रहे । खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर परिचय प्राप्त कराया।
दूसरे मैच में वाराणसी की टीम ने आजमगढ़ को आठ विकेट से हरा दिया। दोनों मैचों में अंपायर शशीकांत उपाध्याय और राजेश गुप्ता रहे। स्कोरिंग का कार्य प्रवीण उपाध्याय ने संभाला। वहीं कमेंटेटर की भूमिका में संतोष सिंह, जावेद आलम, पवन मिश्रा ने संभाला।
विनोद श्रीवास्तव