फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव के भतीजे पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। हलिया थाना क्षेत्र के कमलझर मोड़ पर बाइक सवारों से गुंडा टैक्स मांगने का विरोध जताने पर दो लोगों को मारपीट कर घायल करने के आरोप में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के भतीजे पंकज सिंह पर शनिवार को पुलिस ने मारपीट, गाली गलौज और एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया। घायलों को मेडिकल के लिए पीएचसी हलिया भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सोनगढ़ा निवासी महेंद्र कुमार (25) अपने साथी प्रशांत कुमार के साथ शुक्रवार को हलिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही कमलझर मोड़ के पास पहुंचा कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का भतीजा पंकज सिंह अपने साथियों के साथ सड़क पर खड़ा होकर उसकी बाइक रोक ली और उससे गुुंडा टैक्स मांगने लगा। जिसका विरोध महेंद्र ने किया तो उसे लाठी डंडे से पीटने लगा। बीच बचाव में आए प्रशांत को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया। इसके बाद वह पीएचसी पर इलाज कराने चले आए। शनिवार को एक बार फिर महेंद्र हलिया थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद महेंद्र कुमार के प्रार्थना पत्र पर पंकज सिंह समेत अन्य के विरुद्घ एससी एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया । थानाध्यक्ष हलिया विश्व ज्योति राय का कहना है कि प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें