भदोही/गोपीगंज। नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न विद्यालयों में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच सेंटाक्लाज ने बच्चों को गिफ्ट बांटे और उन्हें बधाई दी। नई बाजार स्थित सेंट मेरीज स्कूल में प्रभु यीशू के जन्म की आकर्षक झांकी देखने के लिए दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। प्रार्थना सभाओं में देश में अमन चैन की कामना की गई।
सेंट मेरीज स्कूल में परंपरागत रूप से आकर्षक झांकी सजाई गई। सुंदर झांकी देखने के लिए विद्यालय में दिन भर छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों का आना जाना लगा। विद्यालय परिवार द्वारा लोगों का अभिवादन करने के साथ साथ मिष्ठान खिलाए गए। विद्यालय स्थित चर्च को भव्य ढंग से सजाया गया था। सुबह प्रार्थना सभा में ईसाई धर्मावलंबियों ने प्रभु के जन्मदिवस की आपस में बधाई दी। नइस मौके पर फादर अमलदास, फादर रेमंड प्रकाश, सिस्टर शीला, सिस्टर रेनू, सिस्टर फ्लोरेंसिया, इरफान अंसारी, खालिद अंसारी, बीपी सिंह, सुभाष विश्वकर्मा, सरफराज अंसारी, सलाहुद्दीन, विशाल यादव, हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर महबूबपुर स्थित सेंट जेवियर स्कूल में क्रिसमस पर आकर्षक सजाविट के साथ साथ झांकी बनाकर प्रदर्शित की गई। इस दौरान सेंट क्लाज के रूप में आए छात्र अभय पांडेय ने बच्चों का अभिवादन किया और सबके पास बारी बारी से जाकर आकर्षक गिफ्ट भेंट किया। प्रिंसिपल पवन द्विवेदी ने कहा कि दूसरे के चेहरों पर खुशी देखना ही सेंटा क्लाज का मुख्य उद्देश्य होता है। ऐसा हम सबके अंदर होना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के बच्चे जिंगल बेल-जिंगल बेल गीत पर खूब झूमे। इस मौके पर प्रबंधक चंदन सिंह, भूपेंद्र सिंह, गौतम सिंह, जितेंद्र शुक्ला, विष्णू प्रकाश रावत, काशाना अंसारी, जैनब सारा, विनय मौर्य आदि भी शामिल रहे। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, क्रिसमस डे पर सीएनआई चर्च गोपीगंज के पादरी ओलिवर फ्रांसिस ने प्रार्थना सभा कराई। कहा कि आज ईसाई बहुत कम त्यौहार मनाते हैं। ईसाइयों के दो ही मुख्य पर्व होते हैं। पहला क्रिसमस दूसरा ईस्टर और दोनोो प्रेम का संदेश देने वाला पर्व है।कहा कि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम किया उसने अपना एकलौता पुत्र यीशु मसीह दे दिया। मसीह ने अपनी जान देकर हमारा उद्धार किया । क्रिसमस कई दिन पूर्व गिरजा घरों में प्रभु ईसा मसीह के आगमन की इबादतए शुरू हो जाती है और कई जगह रात्रि कालीन प्रार्थना सभा की जाती है जो रात के 12:00 बजे तक चलती है। लोगों ने मोमबत्ती जलाकर क्रिसमस मनाया। मौके पर संतोष डेनियल ,अजीत फ्रांसिस, एडमिन मशीह, मैथ्यूस, सुशील डेनियल ,अनिल डेनियल, विशाल मैथ्यू आदि रहे। इसी तरह सेंट थामस स्कूल ज्ञानपुर और गोपीगंज में बच्चों को उपहार वितरित किया गया।