पड़री। भगेसर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी महेंद्र मौर्य ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। विशिष्ठ अतिथि ग्राम प्रधान विंध्यवासिनी शुक्ला ने कहा खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए।
कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय माधोपुर प्रथम, खोखो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालिका अकसौली प्रथम, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय रानी चौकिया प्रथम रहा। जबकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेदौली ओवर आल चैम्पियन रहा। इस दौरान कार्यक्रम में एनपीआरसी ब्रह्माशंकर पांडेय,अध्यापक संजय सिंह,शैलेन्द्र सिंह,अमित श्रीवास्तव,प्रशांत सिंह,धर्मेंद्र वर्मा,दिलीप रत्नाकर,स्वरूप कुमारी एवं शारीरिक शिक्षा अनुदेशक सत्या सिंह आदि मौजूद रहे।