मिर्जापुर। यूपी सरकार एवं अमर उजाला के संयुक्त आयोजन में बुधवार को लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्वच्छता जागरूकता के क्षेत्र में बेहतर काम वाले अधिकारियों सहित प्रमुख, ग्राम प्रधान, शिक्षा मित्रों, स्वच्छाग्रही, सफाई कर्मियों, समाजसेवियों व खंड प्रेरकों को मुख्य अतिथि डीएम अनुराग पटेल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने स्वच्छता की शपथ दिलाते हुुए कहा कि स्वच्छता को अपने जीवन में पूजा की तरह अपनाना जीवन का लक्ष्य होना चाहिए।
समारोह का शुभारंभ डीएम अनुराग पटेल सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से तुलसी के पौधे के समीप दीप प्रज्जवलित कर किया। जिले के विभिन्रन इलाकों से आए लोगों ने स्वच्छता अभियान के तहत किए गए कार्यों को ब्योरा सबके समक्ष रखा। डीएम ने कहा कि विकास और समृद्घि का सीधा संबंध स्वास्थ्य से होता है और स्वास्थ्य का संबंध स्वच्छता से है। डीएम ने कहा कि विकास खंड सीखड़ को प्रदेश का पहला खुले में शौच से मुक्त घोषित होने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर ग्राम प्रधानों ने स्वच्छता अभियान से जुड़कर जनपद को स्वच्छ बनाने का काम किया है। जो कमियां हैं, उन्हें भी सबके सहयोग से हल किया जाएगा। डीएम ने विशेष स्वच्छता अभियान के तहत जिले को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई। समारोह में श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेद्वी ने डीएम सहित जिले के अन्य अधिकारियों को मां की चुनरी भेंटकर सम्मानित किया, वहीं डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह ने गमला सहित तुलसी का पौधे भेंटकर सम्मानित किया। समारोह का संचालन अरविंद अवस्थी ने किया।
एक स्वस्थ राष्ट्र के विकास के लिए एक स्वच्छ राष्ट्र का होना अनिवार्य है। स्वच्छ व स्वस्थ भारत बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री की ओर से लिया गया है, उसे हम सब जिले में मूर्त रूप देने में लगे हुए हैं।- दिव्या शुक्ला, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी
वर्तमान में स्वच्छता को सिर्फ नारा ही नहीं, बल्कि जीवन शैली बनाना है। स्वच्छता सर्वोत्तम सेवा है और स्वच्छता ही परम धर्म है। स्वच्छता से परिवार, समाज और देश का सामाजिक, आर्थिक एवं आध्यात्मिक विकास संभव हो सकता है। - अलका शुक्ला एआरटीओ प्रशासन
स्वच्छता से समाज में फैले तमाम संक्रामक रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है। जिलाधिकारी की प्रेरणा से जनपद मिर्जापुर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। जिले में स्वच्छता के प्रचार-प्रसार व जागरूकता फैलाने में जिले में मीडिया की भी अहम भूमिका है। - ऋषिमुनि उपाध्याय, परियोजना निदेशक
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद मिर्जापुर ने इतिहास रचा है। जिला मिर्जापुर प्रदेश का पहला ऐसा जनपद है, जिसमें जन सहभागिता व प्रशासन के कु्शन नेतृत्व एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण टीम के कठिन प्रयास के बेहतर कार्य किया गया है।- विनोद कुमार श्रीवास्तव, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन
स्वच्छता एक ऐसा मिशन है, जो हमारे जीवन से जुड़ा ह़ुआ है। तमाम हिस्से ऐसे हैं, जहां स्वच्छता न अपनाने के कारण ही अधिकांश लोग बीमार पड़ते हैं। जिलाधिकारी के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता टीम ने ऐसा कार्य किया है, जिससे जिला अव्वल है।- अमरदीप सिंह,डायरेक्टर, डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल
स्वच्छता मिशन मात्र स्वच्छता नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र जागरण का कार्य है। सजग व्यक्ति ही स्वच्छ रह सकता है, जिसके कारण सजग समाज की संरचना होगी। सजग समाज किसी प्रकार राष्ट्रीय जागरण का कार्य कर सकता है यह कल्पना का विषय है। -पारस नाथ सिंह, ग्राम प्रधान, बगहां-सीखड़
स्वच्छता मिशन से जुड़कर जो खुशी मिली है, वह किसी अन्य कार्य से नहीं मिली। इससे गांव, सामाज व पूरा वातावण स्वच्छ होता है। हमारा गांव-घर स्वच्छत रहेगा, तभी हमारे बच्चे भी स्वस्थ्य होकर समाज के विकास में योगदान दे सकते हैं। -ममता सोनकर, प्रमुख-सीखड़
स्वच्छता कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में जन-समुदाय को प्रेरित करने के लिए निगरानी समितियों का गठन किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से महिलाओं एवं बच्चों को जोड़कर जागरूकता पैदा की। - राजेश कुमार सिंह, एडीओ पंचायत, राजगढ़
कजली गायन प्रस्तुत कर किया जागरूक
विकास खंड कोन ब्लाक के स्वच्छता नोडल चंदन वर्मा ने डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में कजली गायन से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अपनी कजली- पिया घर में शौचालय बनवाय द नाहीं घर पहुंचाय द ना..सुनाकर लोगों की खूब तालियां बटोर्री।
में 60 लोगों का किया गया सम्मानित
मिर्जापुर। उप. सरकार एवं अमर उजाला की ओर से मंगलवार को नगर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के हॉल में जिले 60 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर डीएम ने सम्मानित किया। समारोह में अजितेंद्र नारायण, सीआर जायसवाल, दिव्या शुक्ला, विनोद श्रीवास्तव, अल्का शुक्ला, सुनील उपाध्याय, श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, उदय कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, जयनाथ यादव, ममता सोनकर, रूपेश सिंह, रामललित, संतोष कुमार मिश्र, जय प्रकाश शुक्ला, जनमेजय पटेल, छविशंकर त्रिपाठी, शशिकला, विनोद कुमार, विजय प्रताप सिंह, विद्या मिश्रा, पन्ना लाल, अबरार अली, साहब लाल, आनंद सिंह, राजेंद्र वाल्मीकि, चंदन वर्मा, सरिता शुक्ला, प्रतिमा यादव, विद्या भूषण उपाध्याय, सबिता पांडेय, विभा बिंद, मनीष कुुमार पांडेय, रजनीश दूबे, रेखा मौर्या, अछैवर यादव, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश सिंह, मु. निजामुद्दीन, रहमान अली, विशाल श्रीवास्तव, अखिलेश्वर सिंह, दिव्या सिंह, इंदू श्रीवास्तव, कमलेश दूबे, हरिश शुक्ला, राकेश तिवारी, अखिलेश श्रीवास्तव, मोहसिन खान, कीर्ति द्विवेदी, सोनू पांडेय, सरिता सिंह, लालमती देवी, मधु सिंह, बजरंग बली सिंह, राजेश कुमार व डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह रहे।