फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिचाई मंत्री ने नरायनपुर पंप कैनाल किया निरीक्षण ं

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर । सिचाई मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार धर्मपाल सिंह ने शनिवार को नरायनपुर पंप कैनाल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में टेल तक हर खेत तक पानी पहुंचे, इसके लिए हरसंभव व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय व अन्य जन प्रतिनिधियों से मिली सिंचाई संबंधी शिकायत पर औचक निरीक्षण किया। कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि किसानों के खेत तक पानी पहुंचे। वर्षों पूर्व बैकुंठपुर माइनर के निर्माण के दौरान किसानों के अधिग्रहीत भूमि का बाकी मुआवजा दिया जाएगा। कहा कि नरायनपुर पंप कैनाल के पुराने स्थिति के मोटरों को बदला जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंप कैनाल के गोदाम में पड़े कबाड़ की नीलामी की जाए। इसके पूर्व सिंचाई मंत्री ने नरायनपुर पंप कैनाल के तल तक जाकर लगे पंप व नक्सा वगैरह का निरीक्षण किया। वर्षों से अधूरे पड़े नरायनपुर म्यूजिकल पार्क के बारे में पूछे जाने पर बताया कि पूरी जानकारी करने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर एमएलसी केदार नाथ सिह ,मंडल अध्यक्ष भाजपा सुमित जायसवाल ,चीफ अभियंता नरेश बाबू , मुख्य अभियंता जोन आरपी तिवारी ,अधीक्षण अभियंता आलोक जैन ,अधिशासी अभियंता एसएन पाण्डेय, सहायक अभियंता आर के श्रीवास्तव ,जेई पीके राय,अ धीक्षण अभियन्ता प्रदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें