फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजेबाजे के साथ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के घर के कुर्की की नोटिस की चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम पांच बजे फरार चल रहे एक दुष्कर्म के आरोपी के बड़ी माता मुहल्ला स्थित घर पहुंचकर कुर्की की नोटिस चस्पा की। पुलिस ने चेेतावनी दी कि इसके बावजूद आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो उसके मकान की कुर्की कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी माता मोहल्ला निवासी शहनवाज हुसैन अप्रैल 2018 में नगर निवासिनी एक किशोरी को बहला फुसलाकर सूरत भगा ले गया था। जहां उसके साथ मारपीट करते हुए कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ अपहरण समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन आरोपी नहीं मिला। बार बार कहने के बावजूद न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर सीजीएम कोर्ट ने आरोपी के घर की कुर्की करने का आदेश जारी किया। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को आरोपी शहनवाज के घर पहुंचे और कुर्की की नोटिस चस्पा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें