फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहरौरा नगर पालिका का बनेगा नया भवन एवं दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। अहरौरा नगर पालिका के लिए नया भवन बनवाने का प्रस्ताव शनिवार की शाम दुर्गा जी स्थित सामुदायिक भवन में हुई बोर्ड की बैठक में पास किया गया। पालिका बोर्ड की बैठक के दौरान आसरा आवास योजना में हुई गड़बड़ी का मुद्दा गरमाया रहा, वहीं नगर में एक गौशाला भी बनवाने की भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

पालिका के लेखा लिपिक के सेवानिवृत होने पर चुनार नगर पालिका से एक लिपिक को संबद्ध कराने की मंजूरी बोर्ड ने दी तथा नगर पालिका के सड़कों पर फैले अंधेरे को दूर करने के लिए जल्द ही सोलर लाइट से अहरौरा नगर को रौशन करने की भी स्वीकृति बोर्ड ने दी। अहरौरा नगर के दुर्गा जी स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार की सांयकाल चार बजे से अहरौरा नगर पालिका बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बोर्ड की बैठक में पालिका कार्यालय के मरम्मत नया कार्यालय भवन बनवाए जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मत से मंजूर कर लिया गया। इसके बाद पालिका क्षेत्र में एक गौशाला बनवाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे वार्ड नंबर एक में निर्मलावा पहाड़ पर बनाए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। सूडा ने 24 छूटे हुए आवास बनवाए जाने जानकारी बोर्ड को दी। इस दौरान सभासद कुमार आनंद ने पूर्व में आवंटित किए गए आसरा आवास में धांधली की शिकायत किया उंन्होंने कहा अपात्र को आवास आवंटित किया जा चुका है, जिसकी फिर से जांच होनी चाहिए और पात्रों को आवास आवंटित होना चाहिए। सभासद ने जल मूल्य और गृहकर के कर आदायगी किश्त में भी किए जाने की प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मत से स्वीकार कर लिया गया। पालिका में बंदरों को पकड़ने का मुद्दा फिर से उठाया गया, जिसे मडिहान विधायक रमाशंकर पटेल ने जल्द पकड़वाने का आश्वासन दिया। निर्मलवा पहाड़ पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों को वैध करने का दर्जा सभासद रामचंद्र ने प्रस्ताव में रखा, जिसे बोर्ड की स्वीकृति नहीं मिल सकी है। इस दौरान मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्य, ईओ विनय तिवारी, लिपिक राम कुंवर सिंह, सभासद कृष्णा तिवारी, इरशाद आलम, सिद्दार्थ सिंह, फरजेंद अली, संतोष, चंचला मिश्रा, सीमा परवीन, सीबी बेगम, रेखा देवी, पूजा देवी, इंदो देवी, रामानंद, बुद्धू राम, कलेंडर सोनकर सहित सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें