फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भींगा खाद देने से किसानों ने लेने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र के साधन सहकारी समिति जयपट्टी कला से किसानों को भीगी खाद की बोरियां देने पर किसान नाराज हो गए। किसानों ने खाद लेने से इनकार कर दिया और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि साधन सहकारी भवन जर्जर है जिससे खाद भीग जाती है लेकिन भवन की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। किसान किसी भी दशा में भीगी हुई खराब खाद नहीं लेंगे। सचिव नागेश्वर बिंद ने खाद की नई बोरी देने का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन

जमालपुर क्षेत्र स्थित साधन सहकारी समिति जयपट्टी कला का भवन काफी जर्जर हो गया है जिससे बरसात में यहां रखी खाद बुरी तरह भीग जाती है। किसानों को जरूरत के समय भीगी हुई खाद दी जा रही हैै। इसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। साधन सहकारी समिति जयपट्टी कला से भीगी खाद मिलने पर भड़क उठे किसानों ने समिति प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि दाम पूरा लिया जाता है और बदले में भीगी खाद दी जा रही है जिसे वे किसी भी दशा में नहीं लेंगेे। किसानों के आक्रोश को देखते हुए समिति के सभी कर्मचारी धीरे से खिसकने में ही अपनी भलाई समझी। सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जर्जर भवन के मरम्मत के लिए पत्र लिखा गया है। पैसा आते जर्जर भवन का मरम्मत करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को भीगी खाद नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि छांट कर जो बोरी भीगी न हो वही किसानों को दिया जाए। इस मौके पर नरसिंह चौहान, अमित पाण्डेय, सत्यनारायण, मृत्युंजय पांडेय, मंगला सिंह, सदावृक्ष सिंह, चंदन, प्रशांत, आदित्य, शम्भू, मंगरू, महेंद्र सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें