फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजिया गांव में जाने को बनाई गई पुलिया क्षतिगस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। क्षेत्र के कजिया गांव जाने के लिए जरगो नदी पर बनाई गई पुलिया शनिवार की रात क्षतिग्रस्त हो गई। कजिया गांव में बड़ी संख्या में किसान सब्जियों की खेती करते हैं और पुलिया पार कर जमुई और कैलहट बाजार में सब्जियां पहुंचाते हैं। पुलिया टूटने के बाद उनका दोनों बाजारों से संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों ने पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पालिका सीमा से सटे भरपुर के अधिकांश लोगों का खेत जरगो नदी के उस पार कजिया गांव में है। यहां के लोग बड़े पैमाने पर सब्जी उत्पादन करते हैं। मुहल्ले में लोग सुबह सब्जियां तोड़कर उसे बेचने के लिए नगर के अलावा जमुई, कैलहट आदि बाजारों में ले जाते हैं। इलाके के तमाम किसान कजिया गांव में हैं जो खरीददारी के लिए इसी कजिया के पुल से बराबर नगर में आते जाते हैं। दस वर्ष पूर्व लोगों ने अपने धन व श्रम से भरपुर इलाके से कजिया गांव में जाने के लिए कामचलाऊ पुलिया बनवाया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से जरगो नदी पर किसानों की ओर से बनवाई गई कामचलाऊ पुलिया डूब जाती है जिससे लोगों को पांच किलोमीटर की दूरी तय कर अपने खेतों तक पहुंचते हैं। पुलिया टूट जाने से किसानों को लंबी दूरी तय कर अपने खेतों तक पहुंचना होगा। किसान ओमप्रकाश, रामलखन कुशवाहा, संतोष कुमार, बलिराम कुशवाहा, जामवंत कुशवाहा, रामनारायण साहबलाल, मोहन ने जरगो नदी पर पुलिया बनवाने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें