फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दर्ज1न विद्यालयों के उपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जमालपुर के गोरखपुर माफी गांव स्थित नवीन राजकीय स्कूल में मंगलवार की सुबह प्रार्थना के समय हाईटेंशन का तार टूट कर गिरने से दो बच्चों के झुलसने की घटना बिजली विभाग की उदासीनता का परिणाम है। कई बार की शिकायतों के बाद भी तार नहीं बदला गया। जमालपुर क्षेत्र में दो दर्जन स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरे हैं। अगर इन तारों को नहीं हटाया गया तो अन्य स्कूलों में भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं।
विज्ञापन

जमालपुर क्षेत्र में दो दर्जन प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से बिजली के हाईटेंशन तार गुजरे हैं। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय तेतरिया, खेमईबरी, गोगहरा, शिवपुर, धारा दितीय, शिवुर, सेमरा, मदरा, दौलताबाद, घसरौडी सहित कई अन्य विद्यालय बिजली के तार की समस्या से जुझ रहे है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि सभी विद्यालयों के ऊपर से तार हटाने के लिए विद्युत विभाग को पत्र भेजा गया है लेकिन हाईटेंशन तारों को नहीं हटाया गया है। हाईटेंशन तारों के नहीं हटने से वर्ष 2014 मे प्राथमिक विद्यालय सेमरा तार टूटने से एक बच्चे की मौत हो गई। प्राथमिक विद्यालय घसरौडी तार टूटने से एक भैंस की मौत हुई चुकी है। विद्यालय उस दिन बंद था अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय तेतरिया में वर्ष 2016 में हाई टेंशन तार टूटने से दहशत का माहौल बन गए था अच्छा था कि उस समय बच्चे विघालय के अंदर पठन-पाठन का कार्य कर रहे थे। गोरखपुर माफी के नवीन राजकीय हाईस्कूल में तार गिरने से दो छात्र झुलस गए बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें