फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 केंद्रों पर 6191 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेेणी पुरुष व महिला परीक्षा 29 जुलाई को होगी। परीक्षा सुबह साढ़े 11 से से ढाई बजे तक चलेगी। परीक्षा की निगरानी सीसी कैमरे से होगी। वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नगर के बसंत इंटर कॉलेज, बीएलजे इंटर कॉलेज, एएस जुबिली इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज, शिव इंटर कॉलेज, मिश्री लाल इंटर कॉलेज मवैया, आदर्श भारतीय बालिका इंटर कॉलेज, गुरूनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरूनानक इंटर कॉलेज आवास विकास कालोनी सहित 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने एडीएम राजित राम प्रजापति को परीक्षा प्रभारी हैं। नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एसडीएम सदर सविता यादव, एसडीएम मड़िहान छत्रपाल सिंह, एसडीमए लालगंज अरविंद कुमार चौहान, और एसडीएम लालगंज अतुल कुमार श्रीवास्तव परीक्षा की निगरानी करेंगे। शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों ने रोल नंबर चस्पा करने के साथ ही अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें