फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलाधाम में भक्तों ने टेका मत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। अदलपुरा स्थित शीतला माता के धाम में सावन के प्रथम दिन काफी संख्या में भक्तों ने गंगा स्नान के बाद मां शीतला के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने हलवा, पूड़ी, चना व बताशा, नारियल का भोग लगाया। मोवैया धाम में भी काफी संख्या में भक्तों ने मां का दर्शन पूजन किया मंदिर के पुजारी दुखी चौबे ने बताया कि महामाया देवी विंध्यवासिनी देवी की रूप हैं। काफी दूर दराज से भक्त मां का यहां दर्शन पाकर निहाल हो जाते हैं।
विज्ञापन

इनसेट
कांवरियों का जत्था सीखड़ से हुआ रवाना : सीखड़। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कावरियों का जत्था शनिवार को शिवद्वार के लिए रवाना हुआ। क्षेत्र के लरछुट ,बटौवा, मगरहा ,पचराव आदि गांव से हजारों कांवरिया सीखड़ घाट से गंगाजल भर कर शिवद्वार भोले बाबा को चढ़ाते हैं। कांवरिया सुबह जल उठाकर 80 किलोमीटर की दुरी तय करके सोमवार की भोर शिवद्वार भोले बाबा मंदिर पहुुंच कर जल चढ़ाते हैं। शामिल कांवरियों में गोलू, प्रवीण ,सर्वेश, अवधेश , दिनेश ,राजन, रामु ,अजीत,बाबा सहित काफी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें