मिर्जापुर। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीवी रामाशास्त्री ने शुक्रवार को जिले का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाईन स्थित क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, मेस-1, बैरिक, योगा सेन्टर, अतिथिगृह, जिम सेन्टर, बार्बर शाप, कैन्टीन, आदेश कक्ष, वर्दी स्टोर का निरीक्षण किया । साथ ही अर्दली रूम में विभिन्न अभिलेखों को भी चेक किया।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेस नम्बर 1, नवनिर्मित योगा सेन्टर,जिम सेन्टर, अतिथिगृह, बार्बर शाप, कैंटीन, आदेश कक्ष का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने को कहा। जिम सेंटर व बार्बर शॉप हेतु पुलिस अधीक्षक की सराहना की। आंकिक शाखा, पत्र व्यवहार शाखा, आईजीआरएस सेल, सीएमएस सेल, जन शिकायत प्रकोष्ठ, विशेष जाँच प्रकोष्ठ, नारकोटिक्स सेल, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, डीसीआरबी का निरीक्षण किया गया। इसके बाद तत्पश्चात नक्सल प्रभावित क्षेत्रों हेतु चलाये जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम के अंतर्गत थाना मड़िहान क्षेत्र के लोगों, संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानो व जनप्रतिनिधियों के आयोजित कार्यक्रम में जागरूक करते हुए उनसे पुलिस का सहयोग करने की अपील की। सरकार द्वारा नक्सल उन्मूलन हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र तथा पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इसके बाद उन्होंने ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों की मीटिंग कर जनपद की कानून-व्यवस्था का जायजा लिया तथा जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु पैदल गश्त, रात्रि गश्त, डायल-100, पिकेट, गश्त की कार्यवाही प्रभावी तरीके से कराये जाने व बीट व्यवस्था प्रभावी बनाने, अभिसूचना तन्त्र को सक्रिय करने एवं अपराधियों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इनसेट
एडीजी पीवी रामाशास्त्री ने मड़िहान थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने जन शिकायत रजिस्टर देखा तो शिकायतकर्ता को देने वाली पर्ची ही गायब थी। पूछने पर बताया कि पर्ची खत्म हो गई है जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उसी क्रम में मालखान एवं सिपाहियों की बैरक ,बीट बुक त्योहार रजिस्टर,अपराध रजिस्टर,लम्बित बिबेचनाओं का निस्तारण तथा नक्सल रजिस्टर के साथ गुंडा एक्ट की कार्यवायी व जिलाबदर कराने की जिमेदारी दी गयी। खनन अपराध पर विशेष चर्चा की गयी व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।आईजी विजय सिंह मीणा ने कहा कि जनता के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार करें।बिना डर भय के कोई भी किसी अधिकारी को बाहरी व्यक्तियों पर संदेह होने पर किसी भी अधिकारी को सूचना दे सकता है।सूचना देने वाले का नाम गुमनाम रखा जाएगा।आम जनता के सहयोग व मदद के लिए चौबीस घंटे पुलिस तत्पर है। एसपी आशीष तिवारी, एएसपी ऑपरेशन अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी केपी सिंह, सीओ सदर बीके त्रिपाठी ,प्रभारी निरीक्षक मड़िहान केके सिंह।