फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में बहे छह पुल के सात जेई दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आयुक्त मुरली मनोहर लाल ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में तीनों जनपदों के निर्माणाधीन सड़क, पुल एवं भवन निर्माण के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान सोनभद्र के अधीक्षण अभियंता आरईएस ने बताया कि जिले के कई स्थानों पर बनाए गए छह पुल बरसात में बह गए थे। जिसकी जांच के बाद दोषी पाए गए सात अभियंताओं के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर शासन को कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडलायुक्त ने कहा कि इन छह पुलों के पूरी पत्रावली कल तक प्रस्तुत की जाए। जनपद में आसरा योजना के तहत छह भवन आवंटन के बाद भाईयों में आपसी विवाद के चलते पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं। जिसकी धनराशि शासन को वापस करने का निर्देश दिया है। मंडलायुक्त ने सभी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़कों एवं भवनों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। गुणवत्ता खराब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि भटौली पुल के दोनों तरफ संपर्क मार्ग को तत्काल पूरा कराएं। निर्माणधीन जो संपर्क मार्ग अतिआवश्यक हों और उसमें धन की कमी हो तो संबंधित डीएम तथा मंडलायुक्त स्तर से उसकी महत्ता को दर्शाते हुए धन की मांग के लिए शासन को पत्र भेजें। इस बावत पीएमजीएस वाई की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि उच्च शिक्षा के जो भवन पूरे हो गए हो उसे तत्काल हैंडओवर कर दिया जाए। उन्होंने सुरियहवां कलजरी मार्ग, घोरावल कोडारी मार्ग, अकोढ़ी बबुरा मार्ग को दस अप्रैल तक पूरा करने को कहा। बैठक में इंजीनियंरिग कालेज, राजकीय मॉडल समेत सेतु निगम आदि योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान तीनों मंडलों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें