फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ कार्यालय के देवरी में जमीन चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के देवरी गांव में सीआईएसएफ कार्यालय के लिए चिन्हित की गई सौ हेक्टेयर जमीन को केंद्रीय टीम ने सर्वे के बाद निरस्त कर दिया। कहा कि चिन्हित जमीन पर पानी नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा जमीन भी कार्यालय के लिए ठीक नहीं है। सर्वे टीम द्वारा चिन्हित जमीन को खारिज करने के बाद अधिकारी वापस दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन

सीआईएसफ के कैंप कार्यालय के लिए जिला प्रशासन से जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया था। जिलाधिकारी ने मड़िहान प्रशासन को जमीन चिन्हित कर इसकी रिपोर्ट देने को कहा था। डीएम के निर्देश पर तहसील ने देवरी में ग्रामसभा की सौ हेक्टेयर जमीन चिन्हित कर इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजा था। जिसके मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया था। जमीन मिलने पर दिल्ली की सीआईएसएफ के डीआईजी ज्योति सिन्हा के नेतृत्व में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व असिस्टेंट कमिश्नर मनीष राय की संयुक्त टीम तहसीलदार मड़िहान तहसीलदार रामजीत मौर्या के साथ जमीन को देखने पहुंची। सर्वे करने पर लोक निर्माण विभाग के जेई ने बताया कि यहां पर पर्याप्त पानी नहीं मिल पाएगा। भूमि भी अच्छी नहीं है। इसलिए यहां कार्यालय का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। सर्वे में जमीन अघोषित होने पर टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें