पड़री थाना क्षेत्र के अघवार गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। वृंदावन से पधारे वृजराज दास महराज ने कहा कि गलत ढंग से अर्जित किया गया धन क्षणिक सुखों के लिए होता है। उन्होंने कहा कि रावण ने यक्षों को पराजित कर सोने की लंका को जीता था। रावण के गलत कार्यों के कारण हनुमान ने पूरी लंका को जला डाला। उधर द्वारकापुरी भी पूरी सोने की थी लेकिन अच्छे कार्यों के कारण वह आज भी द्वारकाधीश के रूप में विद्यमान है। उन्होंने उपस्थित श्रोताओं से कहा कि अगर गलत कार्य करके धन अर्जित करेंगे तो आज भी कोई न कोई हनुमान के रूप में आकर आपके धन को जला देंगे। कहा कि आप सभी भगवन प्रेम से धन अर्जित करें और आनंद प्राप्त करें। कथा के अंत में भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।