फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मौके पर चार दिवसीय ओलंपिक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। गणतंत्र दिवस पर चार दिवसीय चुनाव ओलंपिक का आयोजन 25 से 28 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसमें साइकिल रेस, एथलेटिक्स के अलावा अन्य खेल होंगे। कार्यक्रम संयोजक अफसर अली ने बताया कि चुनार ओलंपिक में खेल प्रतियोगिताओं की संख्या बढ़ने के कारण इस बार यह कार्यक्रम चार दिनों तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले दिन नगर शिवा उत्सव वाटिका में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर याद ए वतन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा होगा। दूसरे दिन सुबह किला परेड ग्राउंड पर साइकिल रेस, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोली चम्मच दौड़, गुब्बारा फोड़, रंगोली प्रतियोगिताएं होंगी, शाम को शिवा उत्सव वाटिका में बॉडी बिल्डिंग का प्रदर्शन होगा। तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गीत, संगीत एवं आदिवासी लोक नृत्य तथा चौथे दिन डांस प्रतियोगिता होगी। मुशायरे में प्रदेश के नामचीन कवि हिस्सा लेंगे जबकि अन्य प्रतियोगिताओं में वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, संत रविदास नगर आदि जिलों के युवा प्रतिभाग करेंगे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें