आग बुझाने का प्रशिक्षण देते अग्निशमन कर्मचारी
विंध्याचल। नगर के ओझला पुल के पास शुक्रवार को इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से आयोजित ईधन संरक्षण महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों आग से बचाव की तकनीक बताई गई। साथ ही उन्हें पौधरोपण के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान इंडियन ऑयल की पाइप लाइन लीक होने या उसमें आग लगने की स्थिति में बचाव और जांच के लिए सात टीमें गठित की गईं। इस दौरान एसडीएम सदर अरविंद सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्र, कटरा कोतवाल श्रीकांत राय, विंध्याचल इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, रमाशंकर लाल लीडर फायर मैन अग्निशमन दल, सुभाष चंद्र त्रिपाठी फ़ायर सर्विस मैन, अग्निशमन दल, सेवानिवृत्त डीआईजी डा. बीबी सिंह, इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अरुण कुमार वर्मा, एसएस गुप्ता आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)