फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से किया संविदा अवधि बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे शिक्षा प्रेरक
विज्ञापन
मिर्जापुर। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर संविदा अवधि बढ़ाने की मांग की है। पत्रक में कहा कि वर्ष 2011 में साक्षर भारत मिशन योजना के तहत विधिवत प्रक्रिया के अनुसार प्रेरकों की नियुक्ति प्रत्येक ग्राम पंचायतों में शासन के नियमानुसार किया गया था। इसके तहत ग्राम पंचायतों में एक महिला व एक पुरुष कार्यरत हैं। प्रेरक लगातार 2011 से 2017 तक लोगों को साक्षर करने का कार्य करते आ रहे हैं। इसके अलावा केंद्र व प्रदेश की आने वाली समस्त योजनाओं के दिए गए कार्यों को भी निष्ठा व इमानदारी से करते आ रहे हैं। पत्रक में प्ररेकों ने प्रदेश सरकार से संविदा अवधि व महंगाई को देखते हुए मानदेय बढ़ाने की मांग की है। पत्रक देने वालों में अशोक कुमार यादव, विजय कुमार सिंह, ममता, वैजंती देवी, प्रेमलता देवी, प्रमोद कुमार, महेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें