फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही सुधारा जा सकता है बच्चों का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पडरी। विकास खंड पहाड़ी के पैडापुर स्थित स्वामी गोबिंदाश्रम इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक समारोह और एवं दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल संस्थापक डॉ लालजी द्विवेदी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। कहा कि शिक्षा से ही भविष्य संवारा जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माता-पिता द्वारा बच्चों में संस्कार डालना चाहिए। विद्यालयों में भी संस्कार सिखाए जाते हैं। माता-पिता द्वारा भी बच्चों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता के प्रति संस्कार डालना उनके विकास में सहयोग करता है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने कहा की मेहनत से ही जिंदगी में सफलता लाती है। लक्ष्य बनाकर तैयारी करने पर ही हासिल किया जा सकता है। रचना विमल ने कहा की शिक्षा की महत्ता एक ऐसी महता है कि इसको जीवन में उपयोग कर कुछ भी किया जा सकता है। प्रबंधक डॉ. रविन्द्र कुमार द्विवेदी व प्रधानाचार्य डॉ ओमप्रकाश शुक्ला व प्रधानाचार्या डॉ स्नेहलता द्विवेदी द्वारा माला पहनाकर व अंगवस्त्रम व वैच अलंकरण लगाकर सम्मानित किया गया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से शुरुआत हुई और उसके बाद बच्चों द्वारा बालश्रम, नमामी गंगे, शिवतांडव व पर्यावरण पर नाटक व एकाकी कर उपस्थित लोगो में संदेश दिया। बच्चों ने गोरखपुर में फुटबॉल खेल में द्वितीय स्थान में आने पर कक्षा 12 के दो छात्रों को मेडल आगरा क्रिकेट में प्रथम आने पर कक्षा 12 के ही दो-दो छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा मैडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुदामा प्रसाद, कमला सिंह, तेजलाल बड़ेबाबु, शिवाकांत पांडेय, भोलानाथ तिवारी, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें