फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी न होती तो मोदी न होते:नित्यानंद सरस्वती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विंध्याचल। महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन महाशक्ति सम्मेलन में पहुंचे परमार्थ निकेतन ऋषिकेश स्वामी चितानंद सरस्वती महराज ने पत्रकार वार्ता में कहा कि देश भर में मुस्लिम महिलाओं को जब चाहे भोग किया और जब चाहे छोड़ दिया की तर्ज पर उनका शोषण किया गया। केंद्र सरकार द्वारा तलाक पर एक कानून बनाकर तीन साल तक रखी गई कैद की सजा को और बढ़ा दिया जाए, तो नारी का सम्मान और बढ़ेगा। उन्होंने एक मुस्लिम धर्मगुरु का नाम लिए बगैर कहा कि वह विद्वान धर्मगुरु हैं।
विज्ञापन

कहा कि जब तक घर में शौचालय नहीं बनेगा तब तक किसी मुस्लिम लड़की का निकाह नहीं किया जाएगा। पर्यावरण पर कहा कि काशी, अयोध्या, राम गया घाट देशभर में पर्यावरण की समस्या से जूझ रहे हैं। इसलिए सभी को वृद्घ लगाना चाहिए। उन वृक्षों से अपने माता-पिता भाई-बहन को एक अवतार के रूप में देख सकते हैं। इस तरह से पर्यावरण को बचाया जा सकता है। नारी शक्ति पर कहा कि नारी न होती तो मोदी ना होते योगी न होते कोई शंकराचार्य न होता न कोई पुरुष न होता नारी बिना सब अधूरा है। नारी का सम्मान करना और उसका हक दिलाना ही हमारा धर्म है। यह बातें परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी श्री नित्यानंद सरस्वती जी महाराज ने विंध्याचल स्थित प्रबोधिनी फाउंडेशन के महाशक्ति सम्मेलन के बाद पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें