फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में नमी के अभाव में बुवाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ड्रमंडगंज। कम बरसात के कारण खेतों में नमी का अभाव हो गया है। अधिकांश किसान रबी की फसल की बुवाई नहीं करा सके हैं। कोरावल तथा पठारी क्षेत्रों में जिन किसानों ने खेतों की बुवाई कर दी है, वे भी बुवाई नहीं होने से परेशान हैं। रबी की बुआई का समय धीरे धीरे समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन

हलिया विकास खंड में 212 गांवों में ज्यादातर असिंचित व पठारी क्षेत्र होने के नाते खरीफ की फसल तो सूख ही गईं लेकिन रबी की फसल को भी नमी के अभाव के कारण अधिकांश खेत परती पड़े हैं। जहां कहीं असिंचित क्षेत्र में बुवाई भी हुई है वहां भी खेतों में आधी अधूरी फसल ही उग पाई है। कहने को तो क्षेत्र में अदवा एवं सुखरा बांध जरूर है लेकिन इन बांधों से लगभग चार दर्जन गांव में सिंचाई होती है। शेष गांव के किसान प्रकृति से आस लगाये बैठे हैं। लगभग दो वर्षों से किसान ओलावृष्टि और अल्पवृष्टि की मार सह रहे हैं। विकास खंड के भैसौड़ वलाय पहाड़, बंजारी, पवारी कला, राजपुर, सोनगढ़ा, पवारी खुर्द, बढ़वार, पिपरा, मुड़पेली, गजरिया, उमरिया, मतवार, कुशियरा, सगरा सहित लगभग डेढ़ सौ गांव में किसानों की बोई फसल ही नहीं उग पायी। क्षेत्र के किसान जगदीश सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, उदय प्रताप सिंह, जय प्रताप सिंह, सुरेश दुबे, दिनेश दुबे, जटाशंकर दुबे, उमर अली, हकीम अली, माधो लाल, संतोष कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर फसल की क्षतिपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें