फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरिया घाट पर लगा लोकतंत्र का मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। मेलों का घाट कहे जाने वाले शहर के गंगा घाट बरिया घाट पर बुधवार को लोकतंत्र का मेला लगा। इस मेले में आसपास के मतदाताओं ने खूब मस्ती की। न किसी प्रकार की रोक और न ही टोकाटोकी से मतदाता प्रसन्न रहे। घाट के आसपास दो मतदान स्थल होने के कारण यहां दिन भर मतदाताओं और अन्य लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बरिया घाट पर सबसे बड़ा मेला दशहरा मेला के रूप में लगता है। इस दिन यहां इतनी भीड़ होती है कि लोगों को चलने में मुश्किल होती है। इसके अलावा, तीज, डाला छठ, जीवित्पुत्रिका, सावन के चार सोमवार, महाल्या,मौनी अमावस्या आदि पर्वों पर मेले का आयोजन किया जाता है लेकिन बुधवार को यहां लोकतंत्र का महापर्व मनाया गया। घाट के किनारे सामुदायिक भवन में एक बूथ बनाया गया था जहां 944 मतदाताओं को वोट डालना था। यहां गफूर खां की गली और शेर खां की गली के निवासियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार बरिया घाट पर स्थित संस्कृत महाविद्यालय में कुल छह बूथ बनाये गए थे जहां चार हजार से अधिक मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल था। इससे इस इलाके में दिन भर गहमागहमी बनी रही। वासलीगंज चौराहा तक का इलाका इससे गुलजार रहा। दिन में किसको कितने वोट पड़ रहे हैँ इसकी कानाफूसी हो रही थी तो शाम को किसकी जीत पक्की है इस पर विचार विमर्श होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें