फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़हे में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी एक व्यक्ति के मड़हे में बुधवार को अबूझ हाल में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जल कर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की शोरगुल पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग बुझाया।
विज्ञापन

पचोखरा कला गांव निवासी झगडू पुत्र मुरली मजदूरी करने का कार्य करता है। बुधवार को वह बाहर किसी काम से गया था। इसी दौरान उसके मड़हे में आग लग गई। देखते ही देखते ही पूरा मड़हा धू धू कर जलने लगा। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंच कर आग बुझाते तब तक सारा सामान जल चुका था। आग से पांच कुंतल धान, दो कुंतल गेहूं, एक चौकी, रजाई गद्दा समेत एक लाख रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें