मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन सने स्वच्छता अभियान के कार्यों की समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि जनपद में स्वच्छता अभियान में गति के लिए ब्रदर नंबर वन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार प्रसार करें, जिससे अधिक से अधिक लोग प्रतियोगिता में शामिल हो सके।
सीडीओ ने कहा कि सभी प्री टिगरिंग टीम अपने अपने क्षेत्र के भाई नंबर वन प्रतियोगिता के फार्मों को जल्द से जल्द जमा करें। जिससे फार्मों और शौचालयों का सत्यापन कराया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी प्रधान कम से कम दो आवेदन अपने अपने गांवों से देना सुनिश्चित करें। ब्रदर नंबर वन प्रतियोगिता के लिए कम फार्म आने पर डीपीआरओ ने कड़ी नाराजगी जताया। बैठक में गंगा किनारे स्थित गांवों के प्रधानों के कार्यों की समीक्षा किया गया। जिसमें शौचालय निर्माण में काफी धीमी प्रगति वाले प्रधानों को फटकार लगाया। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने एडीओ पंचायत, बीसी द्वारा किए गए फोटो अपलोड, एमआईएस फीडिंग और शौचालय निर्माण की बिंदुवार समीक्षा किया। बैठक में डीसी विनोद श्रीवास्तव, सुनील उपाध्याय, सत्येंद्र सिंह, बीसी मनीष पांडेय, विजय प्रताप सिंह, राजकुमार शर्मा, विभा बिंद, जेपी शुक्ला, मोहसीन खां, आशिक अली आदि मौजूद रहे।