फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां भंडारी देवी के दर्शन को उमड़े भक्त

विज्ञापन
भण्डारी देवी के दर्शन को खड़े श्रद्वालु ।
विज्ञापन
अहरौरा। सावन के पहले रविवार को खासडीह के पहाड़ियों पर स्थित मां भंडारी देवी के मंदिर पर सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा, भंडारी देवी के दरबार में दर्शन पूजन कर महिलाओं ने नारियल-चुनरी के साथ हलवा पूड़ी का भोग लगाया। रविवार को मां भंडारी का भव्य शृंगार किया गया, मां के भव्य स्वरूप को देख सभी भक्त निहाल हो रहे थे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से ही पैदल पहाड़ियों की शिखर पर चढ़ कर भक्त माता के दर्शन को लेकर लालायित रहे, पहाड़ियों के चहुंओर माहौल जय माता दी के जयकारा से गुलजार हो रहा था, हजारों की संख्या में आस्थावान मां भंडारी के मंदिर पहुंच कर मत्था टेका और मन्नतें मांगीं। मां भंडारी देवी का अद्भुत शृंगार देख कर भक्त अभिभूत हो रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने चाक चौबंद प्रबंध किया था।
मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से चार सीसीटीवी कैमरों से निगहबानी की जा रही है, वही चार उप निरीक्षक, चार महिला कांस्टेबल और 16 पुरुष कांस्टेबल लगाये गए हैं। भारी भीड़ को देखते हुये चित्त विश्राम तिराहे से बस स्टैंड तक आने वाले सभी बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। अहरौरा से होकर चकिया की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को भी रोक दिया गया है, उन्हें अब नारायनपुर से घूम कर जाने में 20 किलोमीटर लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें