फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिल्क पाउडर से बना 125 किलो खोवा नष्ट कराया

विज्ञापन
जमालपुर में दूध की जांच करती खाद्य सुरक्षा व औष​धि प्रशासन की टीम, स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को जमालपुर में अभियान चलाकर दो जगहों से मिल्क पाउडर से बने 125 किलो खोवा को नष्ट कराया। 150 लीटर दूध भी नष्ट कराया। खोवा व दूध के आठ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य मंजुला सिंह के नेतृत्व में टीम ने जमालपुर में खोवा भट्ठियों में निरीक्षण किया। जमालपुर शेरवा स्थित श्याम सुंदर के खोवा भट्टी पर खोवा बनते व लगभग 50 किलो सड़ा गला खोया पाए जाने पर दूध व खोवा का नमूना लेते हुए 50 किलो खोवा नष्ट कराया। उसके बाद टीम विनोद त्रिपाठी की भट्टी पर पहुंची। जहां से दूध एवं खोवा के नमूने लिए गए। इसके बाद दिग्विजय सिंह की खोवा भट्टी की जांच की गई। वहां खोवा व दूध के दो नमूने लिए गए। राजकुमार पटेल की खोवा भट्टी में मिल्क पाउडर से खोवा बनता पाए जाने के साक्ष्य मिलने पर खोवा व रिफाइंड के तीन नमूने लिए गए तथा 75 किलो खोवा और 150 किलो दूध नष्ट कराया गया। भट्टी बंद करा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें