फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पुष्पा प्रधानमंत्री स्वच्छता शक्ति पुरूस्कार से होंगी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिगना। छानबे ब्लॉक के गोगांव ग्राम पंचायत को स्वच्छ सुंदर इज्जतघर पेंटिंग कार्य में अच्छा कार्य करने पर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधान पुष्पा सिंह को प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा प्रधान को सम्मानित करने की खबर लगते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पुष्पा सिंह ने बताया के पूरे गांव की आबादी लगभग 13 हजार है। ग्राम प्रधान बनने के बाद उन्होंने गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लिया था। साथ ही गांव के लोग खुले में शौच न करें इसके लिए भी अभियान चलाया था। गांव में अब तक 1027 इज्जतघर का निर्माण कराया गया है। अभी और इज्जतघर घर बनवाना भी है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी जिला प्रशासन द्वारा इज्जतघर मद में 980 इज्जत घर का ही धनराशि भेजा है। जब उन्हें पता चला कि सरकार द्वारा अच्छे रंगाई पोताई पर पुरस्कार दे रही है तो ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कृष्ण उपाध्याय व पति नागेंद्र सिंह से सहयोग लेते हुए इज्जतघर को रंग रोगन व नारो से पेंटिंग कर आकर्षक बनाने का प्रयास किया। शासन द्वारा प्रधानमंत्री स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित करने की जानकारी होते ही सोचा कि जो सपना देखा था वह साकार हो गया। मिलने वाला पुरस्कार सभी के आशीर्वाद से मिल रहा है। इसके बाद भी मै गरीबों की सेवा व विकास कार्य के अलावा स्वच्छता व साफ सफाई पर विशेष रूप से कार्य करूगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें