फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचो विधान सभा क्षेत्रो में आयोजित की जाएगी एकता दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर 31 अक्तूबर को जनपद के समस्त विधान सभा क्षेत्रों में रन फार यूनिटि, एकता दौड़ आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इस आशय की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नगर विधान सभा में घंटाघर मैदान से संकट मोचन होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक, छानबे विधान सभा में बापू उपरौध इंटर कालेज से सिंचाई डाक बंगला तक, मड़िहान में किसान इंटर कालेज से राजगढ़ चौराहा तक, चुनार विधान सभा क्षेत्र में नरायनपुर सरदार पटेल पार्क से सरस्वती शिशु मंदिर तक व मझवां विधान सभा क्षेत्र में डा सरला सर्राफ स्कूल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुसंडी तक एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें