कछवां। स्थानीय थाना क्षेत्र के कटका गांव में शनिवार की अपरान दो बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 11 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए घायलों को सीएचसी कछवां भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर तीन को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
गडौली गांव निवासी सचितानंद सरोज व मोहन सरोज आपस में पटटीदार है । दोनों की जमीन गांव से कुछ दूर पर है। जिसको नापने के लिए सचितानंद व मोहन ने थाना दिवस पर एक प्रार्थना पत्र दिया था । प्रार्थना पत्र पर शनिवार को एक लेखपाल जमीन की नापी करने गया था । जब लेखपाल जमीन नापकर वापस गया तो दोनों पक्ष भीड़ गए और देखते देखते दोनों तरफ से लाठी डंडा चलने लगा। जिसमें एक पक्ष से तीन लोग और एक तरफ से आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कछवां सीएससी पहुंचाया। जहां तीन लोगों को गंभीर चोट लगने पर उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में प्रथम पक्ष से सचितानंद पुत्र राजराम सरोज (35) वर्ष, संगीता देवी पत्नी बृजराज सरोज 30 वर्ष, रामोहन पुत्र पारस 45 वर्ष तथा दूसरे पक्ष से कल्लू पुत्र मोहन 30 वर्ष , ललई राम पुत्र मोहन 50 वर्ष, महेश कुमार पुत्र मोहन, दिनेश पुत्र रंजीत शामिल है। घायलों में महेश पुत्र स्व.लेटमोहन 32 वर्ष ,दिनेश सरोज पुत्र मोहनलाल 38 वर्ष, रंजीत सरोज पुत्र रोहनी लाल 17 वर्ष को जिला स्पताल डाक्टरों ने रेफर कर दिया। दोनो पक्षों से तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज किया गया