फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाशय में डूबने से हुई युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। स्थानीय अहरौरा जलाशय में शनिवार की सुबह पैर फिसलने के कारण गिरे युवक की डूबने से वाराणसी के जगतगंज निवासी मोनू साहनी (22) मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को जलाशय से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पट्टी कला निवासी प्रहलाद साहनी के घर कुछ दिनों से साला जगतगंज वाराणसी निवासी मोनू साहनी (22) पुत्र प्यारेलाल रह रहा था। शनिवार की सुबह मोनू अपने जीजा प्रहलाद के साथ अहरौरा जलाशय पर टहलने गया था। इसी दौरान युवक जलाशय के पास शौच करने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह जलाशय में गिर गया। प्रहलाद ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तबतक वह जलाशय के गहरे पानी में चला गया था। जलाशय में डूबने से मोनू की मौत हो गई। प्रहलाद ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी तलाश के बाद मोनू का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें