फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया के नीचे गिरी बोलेरो दो मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुर्गा जी मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर नीचे पुलिया के पास उतर गयी जहां पुलिया पर काम कर रहे दो मजदूर वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गये। जिन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने एक की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। शुक्रवार को अपराह्न लगभग 3 बजे राजगढ़ की तरफ से एक बोलेरो चुनार की ओर आ रही थी। जिसमें तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन

बोलेरो दुर्गा जी मंदिर के कुछ पहले ही अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे उतर गयी। जिससे पुलिया पर काम करने वाले दो मजदूर बुरी तरह से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची 100 नंबर पुलिस दोनों मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड ले आयी जहाँ उनका दवा इलाज शुरू हुआ। चिकित्सक ने सुरजीत चौहान (22)पुत्र सियाराम चौहान निवासी तेतरिया तरंगा का दवा इलाज कर स्थिति समान्य होने पर उसे देर शाम घर जाने के लिए छोड़ दिया जबकि दूसरे मजदूर संजय (30)पुत्र पेडानाथ निवासी कुसुम्ही की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें