अहरौरा । एक माह पूर्व क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर एक युवक भगा कर ले गया था । कुछ दिन पूर्व पीड़ित के पिता ने आरोपी युवक के विरुद्ध नाबालिग लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था । शुक्रवार की सुबह पुलिस ने क्षेत्र के चित्तविश्राम तिराहे के पास से लड़की को बरामद करते हुए आरोपी युवक को पकड़कर जेल भेज दिया । क्षेत्र के पट्टीकला निवासी राजकुमार पुत्र कांता 25 वर्ष बीते 10 जून को अपने से दस वर्ष छोटी उम्र की नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया था । कुछ दिनों के बाद जब लड़की नहीं लौटी तो पीड़ित के पिता ने आरोपी युवक के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था । मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों की तालाश में जुटी हुई थी । शुक्रवार की सुबह मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिला कि आरोपी युवक लड़की को अपने साथ लेकर चित्तविश्राम तिराहे के पास खड़ा है मौके पर पहुंची ने पीड़ित लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़ाते हुए लड़की को मजिस्ट्रेट (164 )के बयान के लिए भेज दिया । वहीं आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया ।