प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 15 जुलाई को चंदईपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे जिला प्रशासन के अधिकारी पूरे चंदईपुर क्षेत्र को सजाने संवारने में लगे हैं। भुजवा की चौकी से लेकर चंदईपुर गांव की गलियों तक को चमकाया जा रहा है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंदईपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने तीन मार्च 2017 को आए थे। उस दौरान उन्होंने भोजपुरी में माई विंध्यवासिनी की जय बोलकर लोगों का दिल जीत लिया था। उन्होंने भोजपुरी भाषा में स्थानीय मुद्दों को बेहतर तरीके से उठाया था। कहा था कि अब लें पूर्वांचल के अपमान का बदला। प्रधानमंत्री के आगमन को लेेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है तो वहीं विकास खंड मझवां के चंदइपुर के लोगों को क्षेत्र के विकास की आस जग गई है। हालांकि प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रहा है। चंदईपुर में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सड़क से लेकर गांव को चमकाया जा रहा है। स्कूलों को दुरुस्त किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया है।
इनसेट
ग्राम - चंदईपुर
न्याय पंचायत- लोहंदी कला
विधानसभा - मझवां
विधायक - सुचिस्मिता मौर्य
आबादी - 5000
प्रधान - गीता देवी
प्राइमरी स्कूल - तीन
उच्च प्राथमिक विद्यालय - एक
पंचायत भवन - एक
डीआईजी कार्यालय
महिला सुलभ कांप्लेक्स - एक
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय - 630
अभियान के तहत बने शौचालय - 370
----------