फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं 15 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा विश्व दिव्यांगता दिवस पर प्रति वर्ष तीन दिसंबर को उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग व्यक्तियों और दिव्यांगता के क्षेत्र में स्वैच्छिक संस्थाओं और सेवायोजकों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने पर 25 हजार की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वत: रोजगार दक्ष दिव्यांग व्यक्ति या कर्मचारी, उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी, सेवायोजक एवं प्लेसमेंट अधिकारी, व्यक्ति विशेष एवं खेल पुरस्कार, उत्कृष्ट संस्था पुरस्कार, उत्कृष्ट ब्रेल प्रेस पुरस्कार, एसेसेबल वेबसाइट आदि के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त करके सभी औपचारिकता पूरी करते हुए दो प्रतियों में 15 जुलाई तक कार्यालय में जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें