फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल मंडल में लागू होगा ई आफिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल में आगामी 15 अगस्त से ई आफिस प्रणाली लागू होगी। इसके तहत सभी विभागों में कार्य ऑनलाइन होंगे। इससे कार्य में पारदर्शिता आएगी और मामले जल्द निस्तारित होंगे। ई आफिस प्रणाली से ऑनलाइन कार्य करने का प्रशिक्षण कर्मचारियों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली पारदर्शी बनाने की कवायद कर रही है। मैनुअल कार्य होने से फरियादियों से संबंधित फाइलें लंबे समय तक लंबित रहती थी जिससे लोगों को दिक्कत होती थी। कार्यों में तेजी आए और निष्पक्ष तरीके से पारदर्शी कार्य हो, इसके लिए सरकार ने विंध्याचल मंडल के तीन जिलों मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र में ई आफिस प्रणाली लागू करने जा रही है। तीनों जिलों में ई आफिस प्रणाली 15 अगस्त से लागू हो जाएगी। यह व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारियों को अब फाइलों का बोझ लेकर नहीं दौड़ना पड़ेगा। विंध्याचल मंडल के सभी कार्यालयों में कागजों पर कार्रवाई के साथ ही पूरी व्यवस्था डिजिटल हो जाएगी। कार्यालयों के कर्मचारी विकास समेत अन्य कार्यों से संबंधित कागजात स्कैन करके अपलोड करेंगे और ईमेल के माध्यम से ही अधिकारियों के पास भेजेंगे। इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी डिजिटल सिग्नेचर का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से विशेष साफ्टवेयर तैयार कराया गया है। पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में नामित यूपी इलेक्ट्रानिक्स कार्पोरेशन के माध्यम से ई आफिस प्रशिक्षक व तकनीकी मास्टर ट्रेनर विकास सिंह ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला अर्थ संख्या अधिकारी कैलाशनाथ ने बताया कि सोनभद्र के कर्मचारियों को चार और पांच जून तथा संत रविदास नगर भदोही के कर्मचारियों को 11 और 12 जून को प्रशिक्षण दिया जाएगा। संबंधित जिले के कर्मचारी निर्धारित तिथि को पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त करें।
मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने कहा कि शासन ने विंध्याचल मंडल के मिर्जापुर, सोनभद्र और संतरविदास नगर भदोही में 15 अगस्त से अनिवार्य रूप से ई आफिस प्रणाली लागू करने का आदेश दिया है। समय सारिणी के अनुसार अधिकारी अपने-अपने जिले के मुख्य विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित करके कर्मचारियों को ठीक से प्रशिक्षण दिलाएं ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप ई आफिस प्रणाली के तहत ऑनलाइन कार्यों का संपादन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें