फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट (मिर्जापुर)। क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में बुधवार को तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच गंगा वाराणसी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 156 लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त मे दवाएं दी गई । वरिष्ठ चिकित्सक डा. डी डी मिश्रा ने कहा कि तम्बाकू उत्पाद किसी भी रूप में प्रयोग करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जिससे फेफड़ा जनित रोग के अलावा कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। यह रोग सिगरेट, बीडी, हुक्का चिलम, पान या पान का मसाला के प्रयोग पर पनपते है। उन्होंने कहा कि तम्बाकू पीने वालो को अधिकतर श्वांस सम्बन्धी रोग होते है। घूम्रपान करने वाले अपने आसपास सेवन न करने वालों को भी प्रभावित करते हैं। शिविर मे कुल 156 मरीज आए जिनका मुफ्त में स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जांच के दौरान सुगर मरीज, स्त्री रोग की जांच परीक्षण की गई। टीम में डा. डी पी सिंह, डा. रविन्द्र यादव, डा शौरभ कुमार सिंह मौजूद रहे। ग्राम प्रधान हरिओम द्विवेदी द्वारा स्वास्थ्य शिविर मे आए रोगियों को बैठने व जलपान की व्यवस्था कराई गई थी। अध्यक्षता श्रद्धा अग्रवाल व संचालन रीना डिडवानिया ने किया। शिविर में सीतेश द्विवेदी व रमा शंकर द्विवेदी ने तंबाकू छोड़ने की कसमे खाई। इस अवसर पर मीता मोरोलिया, कविता, खुशबू पांडेय, भावना अग्रवाल, सीतेश द्विवेदी, रमा शंकर द्विवेदी, संगीता सिंह, राधा अग्रवाल, मृत्युंजय द्विवेदी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें