000
सर्व शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा
मिर्जापुर। विकास खंड सिटी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमोई में चिहांकन शिविर का छह दिसंबर को आयोजन किया गया। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा के विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को उपस्कार एवं उपकरण के लिए चिहांकन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंप केवल 18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चें प्रतिभाग नहीं करेंगे।
000
शिविर में 46 मरीजों के मोतियाबिंद का आपरेशन
मिर्जापुर। बरियाघाट स्थित सिटी हास्पिटल में नि:शुल्क मोतिया बिंद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन साइट एंड लाइफ समिति के तत्वावधान में हुआ। शिविर में डा. नितिन दुआ ने चिकित्सकों की टीम के साथ 46 मरीजों की जांच किया और इसके बाद उनके मोतिया बिंद का आपरेशन किया। मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण और दवाइयों का वितरण भी किया गया। डा. दुआ ने मरीजों को बीमारी से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
000
हौसिला प्रसाद बने अध्यक्ष
मिर्जापुर। महुवरिया में केंद्रीय ब्राहमण सभा की बैठक सतीशचंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई। जिसमें केंद्रीय ब्राहमण सभा की मजबूती पर चर्चा की गई। साथ ही मिर्जापुर इकाई का गठन किया गया। जिसमें हौसिला प्रसाद मिश्र अध्यक्ष, रुद्र प्रकाश गोस्वामी, राजेंद्र प्रसाद पांडेय और रामबली दूबे उपाध्यक्ष, मंगला प्रसाद त्रिपाठी महामंत्री चुने गए।