फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी कटवाने को न बनाए अनावश्यक दबाव: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर निकाय चुनाव की कार्मिक प्रभारी व सीडीओ प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें नगर निकाय चुनाव में लगे कार्मियों को 15 नवंबर को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की तैयारियों पर चर्चा किया। सीडीओ ने कहा निकाय चुनाव में लगे कार्मिक तन्मयता व मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। प्रशिक्षण के दौरान लापरवाही बरतने से चुनाव में व्यवधान पड़ सकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाले प्रशिक्षण के लिए सभी कार्मिक निर्धारित समय पर प्रशिक्षण के लिए पहुंचे। साथ ही चुनाव ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए अनावश्यक दबाव नही बनवाएं। चुनाव ड्यूटी से नाम बीमार कर्मचारियों का केवल मेडिकल बोर्ड की संस्तुति के बाद ही कटेगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम प्रात: 11 बजे से प्रशिक्षण के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंच कर प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि मतपेटिका का छोटी छोटी टुकड़ी बना कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान एएमए विंध्याचल सिंह कुशवाहा, पीडी डा. हरिचरण सिंह, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी मनीष रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतीक आवंटन को मिला प्रशिक्षण
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में सोमवार उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय बहादुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। 14 नवंबर को होने वाले प्रतीक आवंटन के लिएआरओ और एआरओ को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आरओ और एआरओ को प्रतीक आवंटन के बारे में विस्तार से बताया। उनहोंने कहा कि प्रतीक आवंटन सावधानीपूर्वक करें। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकार प्रमेंद्र श्रीवास्तव ने आरओ और एआरओ को चुनाव नियमों की जानकारी दी। इस दौरान आरओ व एसडीएम अरविंद कुमार चौहान, सुनील कुमार मिश्र, सविता यादव, लल्लन राम सहित विनोद कुमार, राजेश कुमार दूबे, रत्नाकर सिंह, विनोद कुमार जायसवाल, अनय कुमार मिश्र, संजय, सुनील कुमार तिवारी, मुकेश कुमार सारंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें