फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ होने पर निकली ओलंपिक मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजगढ़। विकास खंड राजगढ़ के ग्राम पंचायत देवपुरा में खुले में शौच मुक्त होने पर ओलंपिक मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस निकाल ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि व जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। साथ ही खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान फिल्म के माध्यम से ग्राम के महिलाओं को प्रेरित किया गया।
उन्होंने कहा कि सामाजिक अपराध की श्रेणी में आता है, क्योंकि खुले में शौच करने वाला बीमारियों का जन्मदाता बन जाता है। बीमारियों से बचने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने घर घर शौचालय बनवाने के लिए धन दिया हुआ है। इसमें हम सबको जागरूक होना पड़ेगा। कहा कि मोबाइल की तरह शौचालय की उपयोगिता को लोग समझने लगे हैं, जिसके कारण महिलाएं, बच्चे, बूढे घर-घर शौचालय बनाने का जोर देने लगे हैं। वह बाहर शौच करने से बचना चाहते हैं। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत पंचायत राजेश सिंह ने ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताया। इस दौर।न बीसी विशाल और विजय प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ओडीएफ होने पर निकली गौरव यात्रा
पड़री। विकास खंड पहाड़ी के प्राथमिक विद्यालय नान्हुपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नान्हुपुर गांव के खुले में शौच मुक्त होने पर गौरव यात्रा निकाला गया। इस दौरान कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीसी सरिता शुक्ला, अवधेश सिंह, प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वार रूम का किया निरीक्षण
राजगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने राजगढ़ ब्लॉक परिसर में बने वाररूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बन रहे शौचालयों की फोटो और एमआईएस अपलोड जल्द से जल्द करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें