फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: केंद्रीय विद्यालय में 121 गाइड्स ने टीम भावना के साथ विभिन्न कामों की बारीकियां सीखीं

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में आयोजित राज्य पुरस्कार परीक्षण ​शिविर में उप​स्थित स्काउट व गाइड, सोशल मीड
विज्ञापन
सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ पांच दिनों के शिविर का समापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। हुरुआ स्थित केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, वाराणसी संभाग की पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का समापन हुआ। कैंप के आखिरी दिन सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। इसमें केंद्रीय विद्यालय में 121 गाइड्स ने टीम भावना के साथ विभिन्न कामों की बारीकियां सीखीं।
विज्ञापन

इसके पहले शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं दिल्ली संभाग से उपस्थित शिविर की मुख्य संचालिका पुनीता, उनकी सहयोगी अधिकारीगण के स्वागत-सम्मान व विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय सिंह के उद्बोधन वचनों से हुआ। प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से 121 प्रतिभागी गाइड छात्राएं अपनी शिक्षिकाओं के साथ उपस्थित रहीं। शिविर के अगले दिन वाराणसी संभाग की उपायुक्त डॉ. सुकृति रैवानी ने विद्यालय व कैंप के सुनियोजित संचालन का निरीक्षण किया। कैंप के दौरान प्रशिक्षण शिविर की मुख्य संचालिका पुनीता के नेतृत्व में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से उपस्थित 121 प्रतिभागी गाइड छात्राओं ने अपनी शिक्षिकाओं के साथ उपस्थित रहकर उचित गाइड यूनिफॉर्म की जानकारी, लॉग-बुक, प्रोफिसिएंसी बैज, विभिन्न तरीके से गांठ लगाना, नैशिंग, प्राथमिक चिकित्सा, कैंप क्राफ्ट की कला, कैंप फायर और परस्पर सहयोग की भावना सीखीं। आखिरी दिन सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। स्काउट्स-गाइड्स ध्वजारोहण के पश्चात कलर पार्टी की ओर से ध्वज को ससम्मान उसके स्थान तक पहुंचाया गया। दोपहर के बाद बलिया, गोरखपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट इत्यादि विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से आई छात्राओं ने अनुरक्षक शिक्षिकाओं के साथ प्रस्थान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें